भारतीय जनता पार्टी ने अपने सदस्यता अभियान के तहत अब तक राज्य में 26 लाख से ज्यादा सदस्य बना लिए हैं। पार्टी के सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक सतीश पूनिया ने विश्वास जताया है कि 11 अगस्त को अभियान के पहले चरण की समाप्ति तक 30 लाख का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।
पूनिया ने यहां संवाददाताओं से कहा कि 30 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य लेकर राज्य में छह जुलाई से यह सदस्यता अभियान शुरू किया गया था।
उन्होंने कहा कि राज्य में 50 हजार से ज्यादा बूथों पर भाजपा का सदस्यता अभियान चल रहा है और अब तक लक्ष्य के काफी करीब पहुंच चुके हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इन बूथों पर वृक्षारोपण भी कर रहे हैं और अब तक दो लाख से अधिक पौधे पूरे प्रदेश में लगाये जा चुके हैं।
पूनिया ने कहा कि चार अगस्त से 11 अगस्त तक भाजपा ‘‘सदस्यता लक्ष्य पूर्ति सप्ताह’’ मनायेगी। पार्टी के सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय संयोजक शिवराज सिंह चौहान सात अगस्त को उदयपुर आयेंगे। जहां वे पार्टी के सदस्यता अभियान की प्रदेश समीक्षा बैठक में भाग लेंगे।


Download Android App
Download iOS App



