भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस आज समूचे राजस्थान में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया और जगह जगह विभान्न कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को स्वच्छता के लिये जागरूक किया गया।
राजधानी जयपुर में भारजीय जनता पार्टी की ओर से जगह जगह स्वच्छता अभियान, मरीजों में फल वितरण आदि कार्यक्रम आयोजित किये गये। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर में 41 स्थानों पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया गया।
इन शिविरों में मरीजों को नि:शुल्क परामर्श एवं जांच करने के साथ ही नि:शुल्क दवा भी वितरित की गयी। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर आज स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने नागरिकों से प्रदेश में स्वच्छता अभियान में सक्रिय रूप से सहभागी बनने का आह्वान किया।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ ने सवाई मानङ्क्षसह अस्पताल में एवं जयपुरिया अस्पताल में रोगियों को फल वितरित किये। उन्होंने बताया कि इसके अलावा विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के नींदड़, मुरलीपुरा वार्ड, विद्याधर नगर, झोटवाडा, हवामहल, सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्रों सहित कई स्थानों पर चिकित्सा शिविर लगाये गये।
राजधानी जयपुर में ही गणगौरी बाजार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय में भारतीय जनता पार्टी मीडिया प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं द्वारा फल वितरण किया गया। इस अवसर पर जगह जगह कार्यकर्ताओं ने कचरा संग्रहण कर स्वच्छता का संदेश भी दिया। प्रदेश के आदिवासी बहुल डूंगरपुर जिले में भी प्रधानमंत्री का जन्म दिवस स्वच्छता के रूप में मनाया जा रहा है।
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) डूंगरपुर की ओर से जिलेभर में स्वच्छता और श्रमदान के कार्यक्रमों का आयोजन कर स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है। जिला मुख्यालय पर भाजपा और उसके मोर्चों और प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं ने देश के महापुरूषों की प्रतिमा व सर्किल्स पर साफ-सफाई व श्रमदान किया।
जलदाय राज्यमंत्री सुशील कटारा ने शहर में सरदार वल्लभ भाई पटेल सर्किल, श्यामाप्रसाद मुखर्जी सर्किल, भोगीलाल पंडा सर्किल और वीरकाली बाई सर्किल पर श्रमदान करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता का यह अभियान आगामी दो अक्टूबर तक चलेगा। इसके तहत कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर लोगों को जागरूक करेगें। प्रदेश के अन्य जिलों में भी पार्टी की ओर से विभिन्न कार्य किये जाने के समाचार मिले है।


Download Android App
Download iOS App



