राजस्थान के नाथद्वारा से बीजेपी विधायक कल्याण सिंह का मंगलवार देर रात उदयपुर के एक अस्पताल में निधन हो गया। 58 वर्षीय कल्याण सिंह कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। कल्याण सिंह का लंबी बीमारी के बाद जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल में रात दो बजे निधन हो गया। वह पिछले तीन-चार दिनों से यहां भर्ती थे।
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसंधुरा राजे सहित उनके निधन के बाद प्रदेश के कई नेताओं ने शौक व्यक्त किया। बताया जा रहा है कि कल्याण का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में किया जाएगा
भाजपा के मीडिया प्रभारी आनंद शर्मा ने कहा कि सिंह को अपने इलाज के लिए अक्सर अस्पताल जाना पड़ता था। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने भी सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



