जयपुर : राजस्थान विधानसभा में बृहस्पतिवार को नोहर से भाजपा विधायक अभिषेक महर्षि ने पवन व्यास हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग की। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि वह 21 महीने बाद भी हत्या के आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। सदन में शून्यकाल के दौरान मामले को उठाते हुए महर्षि ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें मामले की जांच सीबीआई से कराने के लिए आश्वस्त किया था।
मृतक के बुजुर्ग पिता ढाई साल से अधिक समय से न्याय को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। क्षेत्र के लोगों ने विरोध स्वरूप चुनाव का भी बहिष्कार किया था लेकिन अभी तक परिवार को न्याय नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने राज्य में कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद मामले में न्याय दिलाने का वादा किया था, इसलिए सरकार से मेरा आग्रह है कि मामले में लापरवाही बरतने वाले और साक्ष्य को नष्ट करने वाले पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। उल्लेखनीय है कि हनुमानगढ़ जिले के नोहर तहसील के जसारा गांव में अक्टूबर 2017 को ई-मित्र कियोक्स चलाने वाले पवन व्यास की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी।


Download Android App
Download iOS App



