राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने कांग्रेस नेताओं के केंद्र सरकार पर ऑक्सीजन देने में भेदभाव करने के आरोपों पर पलट वार करते हुए कहा है कि कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है, जितनी ऑक्सीजन चाहिए, उतनी केंद्र सरकार देने को तैयार हैं। रामलाल शर्मा ने परिवहन मंत्री खाचरियावास के बयानों पर कहा कि मरीजों को बचाने के लिए जो व्यवस्थाएं की जा सकती है उन पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि खाचरियावास प्रेस से बात करते हुए कह रहे थे कि पाप लगेगा तुम्हें, निश्चित रूप से पाप तो उन लोगों को लगेगा जिन्होंने समय रहते काम नहीं किया।
उन्होंने कहा कि 1500 वेंटिलेटर प्रधानमंत्री केयर फंड से आए, वो आज कितने जनता के काम आ रहे हैं। पाप उन लोगों को लगेगा जिन्होंने जयपुर, अजमेर, बीकानेर और अलवर में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए केंद्र सरकार ने पैसे दिए लेकिन ऑक्सीजन प्लांट नहीं लगाए। उन्होंनें कहा कि जिस तरीके का व्यवहार किया जा रहा हैं कि केंद्र सरकार हमारे साथ भेदभाव कर रही है तो महाराष्ट्र के अंदर किसकी सरकार है, महाराष्ट्र के अंदर कितनी ऑक्सीजन की आवंटन की जा रही है, सबसे ज्यादा महाराष्ट्र के अंदर ऑक्सीजन सप्लाई केंद्र सरकार कर रही है, वहां किसकी सरकार है।
रामलाल शर्मा ने कहा कि कहा जा रहा है कि भारत सरकार हमारे साथ भेदभाव कर रही है, जबकि हकीकत यह है कि ऑक्सीजन जितनी चाहिए, उतनी देने के लिए केंद्र सरकार तैयार है, लेकिन आपके पास ऑक्सीजन को वितरण करने के लिए कितने टैंकर हैं। कितने टैंकरों से ऑक्सीजन उठा। कम से कम राजस्थान की जनता को यह भी बताया जाना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



