बीजेपी ने लिया राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए बड़ा फैसला, इन समितियों का किया गठन

Summary :

राजस्थान में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, राजस्थान में इस वक़्त कांग्रेस की सरकार है। यहां पर हर पांच साल में सरकार बदलने का ट्रेंड चलता रहा है। जिस कारण राजस्थान में चुनावी जीत के लिए बीजेपी कोशिशों में कोई कमी नहीं छोड़ रही है। हाल ही में राजस्थान विधानसभा चुनाव एक बड़ा फैसला लिया।

राजस्थान में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, राजस्थान में इस वक़्त कांग्रेस की सरकार है।  यहां पर हर पांच साल में सरकार बदलने का ट्रेंड चलता रहा है।  जिस कारण राजस्थान में चुनावी जीत के लिए बीजेपी कोशिशों में कोई कमी नहीं छोड़ रही है।  हाल ही में राजस्थान विधानसभा चुनाव एक बड़ा फैसला लिया।  जिसकी वजह से सियासी हलचल तेज सी हो गयी है।  पार्टी ने गुरूवार के दिन अपने संकल्प पत्र समिति का गठन किया।  जिसकी घोषणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने ही की है।  
इस समिति में शामिल होंगे ये लोग 
इस संकल्प पत्र समिति गठन के अंदर  केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का चेयरमैन बनाया गया है।  साथ ही घनश्याम तिवाड़ी और किरोड़ी लाल मीणा को इसका संयोजक बनाया गया है।  इस समिति के अंदर कई नेताओं का नाम शामिल है जिसमें कुछ नाम ये हैं जैसे ,प्रभु लाल सैनी, जसबीर सिंह, श्याम सिंह, ममता शर्मा, प्रकाश पारीक, जसवंत विष्णोई, अल्का गुर्जर, राव राजेन्द्र सिंह सुभाष, प्रभु बादलिया मोहन, और महरिया राखी राठौड़, रतन गगरियाँ समेत कई अन्य नाम।  
 बीजेपी जल्द निकालेगी चार परिवर्तन यात्राएं  
बीजेपी के इस संकल्प पत्र का दावा  करते हुए बीजेपी के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह  ने कहा है की बीजेपी के इस संकप्ल पत्र में सभी वर्गों का ध्यान रखेगा।  साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि इस संकल्प पत्र में समिति के अंदर अर्जुन राम मेघवाल के नेतृत्व वाली सभी क्षेत्रों के प्रतिनिधियों को  शामिल किया गया है।  बता दें की  अरुण सिंह ने कहा कि राजस्थान में बीजेपी जल्द ही चार परिवर्तन यात्राएं भी निकाली जायेगी।  लेकिन अभी तक इसके लिए तारीख का ऐलान नहीं हुआ है।  

Desk Team