गुजरात के पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने सोमवार को कहा कि राजस्थान की जनता ने भाजपा को सत्ता से बाहर करने का मानस बना लिया है और सात दिसम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा विपक्षी पार्टी बनेगी।
उन्होंने कहा ”मैं राजस्थान के गांवों में लोगों के साथ बैठक कर रहा हूं और जनता का फीडबैक है कि वे अब बदलाव चाहते हैं। भाजपा ने लोगों को धोखा दिया है, विशेषकर युवाओं को, रोजगार देने के मामले में। राज्य में कोई रोजगार पैदा नहीं हुआ और बड़ी संख्या में पद खाली पडे़ है।”
उन्होंने कहा कि भाजपा के लिये सबसे अच्छा स्थान विपक्ष है। यह पार्टी मजबूत विपक्षी पार्टी है और चुनाव में जनता यह करना चाहती है। उदयपुर में हाल की यात्रा में भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकार पर हमला करते हुए हार्दिक ने कहा कि दोनों सरकारों ने केवल वोट बैंक की राजनीति के लिये जनता को धोखा दिया है।
अपने सेनापति का नाम क्यों नहीं बता रहे राहुल – अमित शाह
उन्होंने कहा ”मैंने भीलवाडा और उदयपमुर में सभाएं की है और चुनाव प्रचार खत्म होने से पूर्व कोटा और झालावाड में सभाएं करूंगा। मैं यहां के मुद्दों को समझने का प्रयास कर रहा हूं ताकि उनको अच्छी तरह से उठा सकूं।”
हार्दिक ने कहा कि वे यहां कांग्रेस के प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी प्रचार करने नहीं आये है ”लेकिन किसानों के मुद्दे उठाने के लिये, किसान क्रांति सेना के लिये, लोगों के साथ बैठके कर रहा हूं।” बता दें कि राजस्थान में सात दिसम्बर को चुनाव होंगे।


Download Android App
Download iOS App




