जयपुर के सवाई माधोपुर स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी

Summary :

स्टेडियम पर बम की धमकी से पुलिस सतर्क

जयपुर के सवाई माधोपुर स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। धमकी भरे ईमेल के कारण स्टेडियम और आसपास के इलाकों को खाली करा दिया गया है। हालांकि, जांच में अभी तक कुछ संदिग्ध नहीं मिला है। इस स्टेडियम में जल्द ही आईपीएल मैच होने हैं, जिससे चिंता बढ़ गई है।

राजस्थान के जयपुर में सवाई माधोपुर स्टेडियम को आज (गुरुवार, 8 मई) बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस मामले के सामने आने के बाद जयपुर में हड़कंप मच गया है। इस संबंध में जयपुर की स्पोर्ट्स काउंसिल को धमकी भरा ईमेल भेजा गया है।

जयपुर स्पोर्ट्स काउंसिल को इसकी सूचना मिली है। ईमेल के जरिए स्टेडियम को उड़ाने की धमकी मिली है। इस जानकारी के बाद आसपास के इलाकों को खाली करा दिया गया है। हालांकि, अभी तक की जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। बता दें कि इसी स्टेडियम में कुछ दिनों के अंदर आईपीएल मैच होना है। उससे पहले इस तरह की खबर से हड़कंप मच गया है। धमकी भरे मेल में लिखा है,”अगर हो सके तो सबको बचा लो.”

जयपुर स्पोर्ट्स काउंसिल को मिले धमकी भरे मेल में ऑपरेशन सिंदूर के सिलसिले में स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. काउंसिल को मिले मेल में ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र है. स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी के बाद उसे पूरी तरह खाली करा दिया गया है. साथ ही जांच एजेंसियां ​​स्टेडियम की तलाशी लेने में जुटी हैं. हालांकि, अभी तक की तलाशी में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।बता दें कि इस स्टेडियम में एक हफ्ते बाद यानी 16 मई को आईपीएल मैच है।

NIA ने लोगों से की अपील, पहलगाम आतंकी हमले की साझा करें जानकारी

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।