राजस्थान में दौसा जिले के गांव बगड़ में मूक बधिर दलित बालिका के साथ 4 अगस्त को हुये गैंगरेप के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने रविवार को राजस्थान सरकार से की है।
मायावती ने ट्वीट कर कहा कि गैंगरेप में आरोपी अभी तक पकड़ नहीं गये हैं। पीड़ित परिवार की शिकायत है कि आरोपियों को सरकार का संरक्षण मिला हुआ है जो दुखद और निंदनीय है।
2. अतः राजस्थान सरकार से माँग है कि वह अपनी दलित-विरोधी मानसिकता व कार्यशैली को त्याग कर गैंगरेप के सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करके पीड़ित परिवार को जल्द न्याय दिलाए। 2/2
— Mayawati (@Mayawati) September 6, 2020
उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार से मांग है कि दलित विरोधी मानसिकता और कार्यशैली को त्याग कर रेप के सभी आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे,यह बसपा की मांग है।


Download Android App
Download iOS App



