राजस्थान में हाल ही में संपन्न लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में सत्तारूढ बीजेपी की करारी हार के बाद सोमवार से शुरू हो रहे प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के हंगामेदार रहने की संभावना है।
राजस्थान विधानसभा सचिवालय से मिली जानकारी में कहा गया है कि बजट सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है जिसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी है।
लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में भारी जीत से उत्साहित कांग्रेस के विधायक दल की बैठक कल विपक्ष के नेता रामेश्वर डूडी के आवास पर होगी जिसमें पार्टी की आगामी रणनीति और पर विचार किया जाएगा ।
वही , राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने आज बजट को लेकर कहा कि सरकार सुझावों के आधार पर सभी वर्गों को विकास की धारा में समान रूप से आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करने के लिए समग्र एवं संतुलित बजट तैयार करेगी।
आपको बता दे कि राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है, इसलिए उप चुनाव में भारी जीत से उत्साहित कांग्रेस पूरे जोश के साथ हमलावर अंदाज में विधानसभा में नजर आएगी वहीं सत्ता पक्ष केन्द्र एवं राज्य की योजनाओं का सहारा लेते हुए बचाव मुद्रा में रहेगा।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



