जयपुर : जयपुर आयुक्तालय के बजाज नगर थाना क्षेत्र में रविवार को एक लो फ्लोर बस ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारी दी जिससे मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गई। थानाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि टोंक रोड पर ग्लास फैक्टरी के पास एक लो फ्लोर बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे रोनक ठक्कर (24) और समरथ सिंह (21) की मौके पर ही मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये जयपुरिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतक समरथ सिंह सामाजिक कार्यकर्ता निशा सिद्दू का पुत्र है। सिंह ने बताया कि घटना के बाद फरार हुए बस चालक को पकड़ लिया गया है और बस को जब्त कर लिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



