Rajasthan Property Rates : राजस्थान में घर और जमीन खरीदना महंगा हो गया है। नई डीएलसी रेट (बाजार कीमत) आज से लागू कर दी गई है। शहरी इलाकों में डीएलसी रेट 5 से 15 फीसदी और कुछ ग्रामीण इलाकों में 50 फीसदी बढ़ाई गई है। 15 फीसदी के हिसाब से 50 लाख रुपए के मकान या भूखंड की रजिस्ट्री कराने पर पुरुषों को 66 हजार रुपए ज्यादा देने होंगे। अहम बात है कि अब शहरी क्षेत्रों में जमीन की रजिस्ट्री वर्ग गज या वर्गमीटर की जगह एक समान वर्गमीटर में होगी। वहीं, ग्रामीण इलाकों में कृषि भूमि की रजिस्ट्री बीघा की जगह हेक्टेयर में की जाएगी।
अप्रैल में डीएलसी दरों में हुई थी 10 फीसदी बढ़ोतरी
बता दें, शनिवार और रविवार को रजिस्ट्रेशन एंड स्टांप डिपार्टमेंट ने सॉफ्टवेयर में दरों को अपडेट कराने का काम किया गया। इसे देखते हुए 30 नवंबर और 01 दिसंबर को संबंधित कर्मचारियों-अधिकारियों की छुटि्टयां रद्द रहीं। दरअसल, डीआईजी स्टांप जयपुर जीएल शर्मा को जून-जुलाई में जिला स्तरीय समितियों से प्रस्ताव मिले थे। प्रस्तावों पर चर्चा बाद डीएलसी रेट बढ़ाने का निर्णय किया है। इसी साल एक अप्रैल को डीएलसी दरों में 10 फीसदी का इजाफा किया था।
तेजी से विकसित हुए इलाकों की डीएलसी की दरें 50% तक बढ़ाई
सभी उपखंड एरिया से डीएलसी के प्रस्ताव जून में मांगे गए थे। इन प्रस्तावों पर चर्चा के बाद रेट में बढ़ोतरी की गई है। बताया जा रहा कि जिन ग्रामीण एरिया में तेजी से विकास हुआ है, वहां शहरीकरण तेजी से बढ़ा है। उन इलाकों में डीएलसी की दरें 50 फीसदी तक बढ़ाई गई हैं। सिंचित कृषि भूमि की डीएलसी रेट में भी 50 फीसदी तक इजाफा हुआ है।
जयपुर में बढ़ी 15 फीसदी तक दरें
सूत्रों की मानें तो जयपुर में दरों में 15 फीसदी तक का इजाफा किया है। कई जगहों पर 10 और कुछ जगहों पर 5 या 8 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। सीकर रोड और जगतपुरा के एरिया में डीएलसी दरों में ज्यादा बढ़ोतरी की गई है।


Download Android App
Download iOS App



