राजस्थान में बीकानेर के कोटगेट थाना क्षेत्र में पुलिस ने आज एक केसीनो सेंटर पर छापा मारकर बारह युवको को गिरफ्तार किया तथा उनके पास से चार लैपटॉप, ज्ञारह एलईड़ एवं 45 हजार रूपये से अधिक नकदी बरामद की। थानाधिकारी घरम पुनिया ने बताया कि क्षेत्र के रतनसागर कुंआ स्थित सन्नी चायल के मकान में ऑनलाईन केसीनो चलाये जाने की शिकायतें काफी समय से मिल रही थी।
जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा के निर्देश पर पुलिस टीम ने छापा मारकर मौके पर एक कीबोर्ड, चार लैपटॉप, ज्ञारह एलईड़, माउूस, 45 हजार सात सौ रूपये नकद बरामद की है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पुछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार रेंज स्तरीय जुंआ सट्टे की इस क्षेत्र में पहले भी कार्रवाई की जा चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



