राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को जैसलमेर जिले के रामदेवरा मन्दिर पहुंचे और विख्यात बाबा रामदेव मंदिर में दर्शन व पूजा अर्चना की। मंदिर में पूजा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री मंदिर परिसर में बाबा रामदेव की कचहरी में गये जहां उन्हें साफा पहनाकर व बाबा की तस्वीर भेंट करके उनका अभिनन्दन किया गया।
मुख्यमंत्री ने बाबा रामदेव की अनन्य भक्त डालीबाई की समाधि के भी दर्शन किए। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री डॉ. बी डी कल्ला, राजस्व मंत्री हरीश चौधरी, अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री भंवरसिंह भाटी व जिला प्रमुख अंजना मेघवाल भी मौजूद थे। इस बीच मुख्यमंत्री गहलोत ने बाबा रामदेव जयंती और तेजादशमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने लोगों का आह्ववान किया कि वे बाबा रामदेवजी और वीर तेजाजी द्वारा बताए गए जनकल्याण के मार्ग पर चलकर सामाजिक समरसता बनाए रखने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं और प्रदेश के विकास में हरसम्भव योगदान दें।


Download Android App
Download iOS App



