राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमितों की बढ़ती संख्या के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लोगों से राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना से जुड़ने की अपील की है, ताकि उनके परिवारों को पांच लाख रुपये तक के स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिल सके।
गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘मैं चिंतित हूं कि कई लोग लापरवाही और जानकारी के अभाव में मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना से जुड़ नहीं पा रहे हैं।
मुझे चिंता लगी है कि कई लोग लापरवाही और जानकारी के अभाव में मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में जुड़ नहीं रहे हैं।1/3— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) April 23, 2021
मैं पुनः सबसे अपील करता हूं कि 30 अप्रैल तक चिरंजीवी योजना में पंजीकरण करवा लें जिससे एक मई से उन्हें सपरिवार पांच लाख रुपये के बीमा का लाभ मिल सके। इस योजना में कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज भी शामिल है।’’
मैं पुनः सबसे अपील करता हूं कि 30 अप्रैल तक चिरंजीवी योजना में रजिस्ट्रेशन करवा लें जिससे 1 मई से उन्हें परिवार सहित 5 लाख रूपये के बीमा का लाभ मिल सके। इस योजना में कोरोना का इलाज भी शामिल है।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) April 23, 2021
इसके साथ ही गहलोत ने सोशल मीडिया इस्तेमाल करने वाली युवा पीढ़ी से आह्वान किया कि वह अपने आसपास के लोगों को मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना की जानकारी दें और नजदीकी ई-मित्र केन्द्र पर उनका पंजीकरण करवाएं।
सोशल मीडिया इस्तेमाल करने वाली युवा पीढ़ी को मैं आह्वान करना चाहूंगा कि अपने आसपास के लोगों मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना की जानकारी दें और नजदीकी ई-मित्र केन्द्र पर उनका योजना में रजिस्ट्रेशन करवाएं।2/3— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) April 23, 2021
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि यदि एक मई के बाद प्रदेश में कोई अस्वस्थ हो तो उसे अपने इलाज के लिए स्वयं कोई राशि खर्च ना करनी पडे़ क्योंकि बिना पंजीकरण उनके लिए बीमा कंपनी भुगतान नहीं करेगी।
उल्लेखनीय है कि गहलोत ने इस साल के राज्य के बजट में मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना की घोषणा की थी। इसके तहत राज्य के प्रत्येक परिवार को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज सरकारी और सम्बद्ध निजी अस्पतालों में दिया जायेगा।
अधिकारियों के अनुसार पूर्ववर्ती स्वास्थ्य बीमा योजना में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और सामाजिक आर्थिक जनगणना के पात्र लाभार्थियो को योजना का लाभ मिल रहा था, अब मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के अनुरूप राज्य के संविदाकर्मियों, लघु एवं सीमांत कृषकों को भी निःशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल पायेगा।


Download Android App
Download iOS App



