राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को शुभाकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन महिला सशक्तीकरण और उनके स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा प्राप्त कर आत्मनिर्भर होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही हैं।
गहलोत ने कहा कि राज्य की बेटियों ने भी हर क्षेत्र में नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य सहित उनके सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार ने कई योजनाएं संचालित की हैं, जिनका लाभ लेकर महिलाएं आगे बढ़ सकती हैं।
CAA को लेकर बोले एस. जयशंकर- देश विहीन लोगों की संख्या घटाने की है कोशिश
अशोक गहलोत ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए महिलाओं की सक्रिय भागीदारी अति आवश्यक है। उन्होंने लोगों से आह्ववान किया है कि वे महिलाओं के प्रति असमानता और रूढ़वादिता के व्यवहार को समाप्त करने के लिए आगे आएं।


Download Android App
Download iOS App



