राजस्थान के भरतपुर शहर में कल अज्ञात हमलावरों ने ब्लाक कांग्रेस पदाधिकारी दान सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी । पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दुपहिया वाहन पर आये तीन लोगों में से एक ने दान सिंह पर गोलियां चलायी जिससे दान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये।
घायल को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके जांच कर रही है ।
घटना से उत्तेजित लोगों ने फरार अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग को लेकर भरतपुर आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग जाम किया। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाकर यातायात फिर से शुरू करवाया ।


Download Android App
Download iOS App



