राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने विकास के मुद्दे पर कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए रविवार को कहा कि प्रदेश की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार का विकास पर कोई विजन नहीं था, इसलिए उसने विकास को रोक दिया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने केवल राजनीति की है और कभी भी विकास पर ध्यान नहीं दिया।
बाड़मेर जिले के बयातू में रविवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए राजे ने कहा, ‘हमने विकास और राजनीति को अलग-अलग रखा लेकिन कांग्रेस ने क्या किया? कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में केवल विकास के नाम पर राजनीति की।’ जोधपुर संभाग में ‘राजस्थान गौरव यात्रा’ के दौरान जन सभा को संबोधित करते हुए राजे ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने आर्थिक कर्ज का भारी बोझ छोडा था, लेकिन उनकी सरकार ने कर्ज के बोझ और चुनौतियों के बावजूद विकास को आगे बढाया।
राजे ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज करने के बाद जब वह प्रदेश की मुख्यमंत्री बनी तब उन्हें आर्थिक चुनौती से जूझना पड़ा था लेकिन ”किसी भी काम को मजबूत इच्छा शक्ति के साथ किया जा सकता है और इस तरह सरकार ने न केवल बाड़मेर के बायतू में बल्कि पूरे प्रदेश में विकास किया है।” उन्होंने लोगों से कहा कि वह मतभेदों को दूर रखें और एकजुट हों। बाड़मेर तेल रिफाइनरी परियोजना पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि परियोजना से क्षेत्र के विकास को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा।
चुनावी राजनीति में में एंट्री की तैयारी में रॉयल फैमिली, कांग्रेस और बीजेपी में मची खलबली
कांग्रेस के सवाल कि मुख्यमंत्री किस वजह से ‘गौरव यात्रा’ निकाल रही है का जवाब देते हुए राजे ने कहा पूर्व कांग्रेस सरकार जिन कार्यों को पिछले 50 वर्षों में पूरा नहीं कर सकी उन्हें भाजपा सरकार ने किया है इसलिए उसे गर्व महसूस होता है। राजे ने दावा किया कि वह जनता के बीच रिपोर्ट कार्ड लेकर जाने वाली पहली मुख्यमंत्री हैं।
उन्होंने कहा कि ‘हां मुझे जनता के बीच अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करते हुए गर्व महसूस हो रहा है। सरकार ने ऐसे कार्य किये हैं जो कांग्रेस सरकार 50 वर्षो में नहीं कर सकी। उन्होंने गरीबी हटाने के लिये केवल गरीबों की गरीबी हटाने के नारे लगाये है। उन्होंने केवल अपनी गरीबी दूर की है।’’ इस अवसर पर राजे ने सरकार की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला।


Download Android App
Download iOS App



