अलवर : राजस्थान के मोटर गेराज मंत्री हेम सिंह बन्दना के खिलाफ बीजेपी के पार्षद राजेंद्र तिवाड़ी ने जान से मर देने की धमकी देने का ठाणे में मामला दर्ज कराया । पार्षद ने मंत्री भड़ाना के खिलाफ और जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता ने पार्षद के खिलाफ राजकार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज कराया है। मंत्री द्वारा पार्षद को धमकी देने का ऑडियो वायरल होने के बाद श्री भड़ाना अपने बचाब में आ गए है।
पार्षद ने जलदाय विभाग के जेईएन देश राज गुर्जर को पानी की समस्या के निराकरण के लिए मौके पर बुलाया था तो मंत्री ने पार्षद को फोन पर ही धमका दिया और देख लेने की धमकी दी। पार्षद तिवारी अलवर नगर परिषद कि पानी और बिजली समिति के अध्यक्ष भी है और अलवर शहर में श्री शिवाजी मंडल के अध्यक्ष हैं। इसी इलाके में अलवर के ज्यादातर विधायक रहते हैं। धमकी देने वाले मंत्री भी पार्षद के पास ही रहते हैं।

पार्षद ने रिपोर्ट में बताया कि जेईएन ने मौके पर ही श्री भड़ाना को फोन लगाया। कुछ देर बाद में मंत्री का फोन उनके फोन पर आया और मारने की धमकी दी और इसके अलावा उन्हें मारने की धमकी का एक और फोन भी आया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और पार्षद को मिले धमकी भरे फोन की कॉल डिटेल निकलवाकर जांच की जा रही है। पार्षद को धमकाने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।
– वार्ता


Download Android App
Download iOS App



