राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने कहा है कि बेहतर प्रशिक्षण से मतगणना प्रक्रिया को अच्छे से संपादित किया जा सकता है। श्री कुमार आज यहां हरिश्चंद्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान (ओटीएस) के पटेल भवन में लोकसभा आम चुनाव-2019 की मतगणना से संबंधित उप जिला निर्वाचन, सहायक रिटर्निंग अधिकारियों और सूचना-प्रौद्योगिकी से जुडे़ अधिकारियों के प्रशिक्षण के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे।
तीन दिवसीय प्रशिक्षण में 17 मई को राज्य के सभी 25 रिटर्निंग अधिकारियों (जिला निर्वाचन अधिकारी) एवं प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र से एक आईटी अधिकारी को मतगणना से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने अपेक्षा की है कि मतगणना से जुडे़ सभी अधिकारी पूर्ण प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे जिससे हम सही परिणाम जारी कर सकें। उन्होंने कहा कि मतगणना में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करते हुए कार्य करें।


Download Android App
Download iOS App



