अखिल भारतीय किसान सभा की ओर से राज्य सरकार की किसानों के प्रति असंवेदनशीलता एवं बेरूखी के खिलाफ एक सितम्बर से जारी आंदोलन को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने पूरा समर्थन देने का ऐलान किया है।
पार्टी के राज्य सचिव मंड़ल सदस्य रविन्द शुक्ला ने बताया कि आंदोलनरत किसान कल चार सितम्बर को पूरे राज्य में सरकार का पुतला दहन करेंगे। माकपा ने राज्य सरकार से मांग की है कि अविलम्ब अखिल भारतीय किसान सभा के पदाधिकारियों से वार्ता कर किसानों की न्यायोचित मांगों का समाधान करें।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में किसानों के कर्जे माफी, लागत से डेढ़ गुणा ज्यादा लाभकारी मूल्य देने, आवारा पशु समस्या सहित किसानों की ज्वलन्त मांगों को लेकर जिला स्तर पर चल रहे किसानों के महापड़ाव आंदोलन को माकपा का पूर्ण समर्थन रहेगा।


Download Android App
Download iOS App



