कोटा के बॉयज हॉस्टल में घुसा मगरमच्छ, स्टूडेंट्स में दहशत; VIDEO वायरल

Summary :

राजस्थान के कोटा से एक अजीब घटना सामने आई है। शहर के कोरल पार्क के एक बॉयज हॉस्टल में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब हॉस्टल की मेस में अचानक एक आदमखोर मगरमच्छ आ गया। जिसे देखकर किचन स्टाफ और पास के मौजूद बच्चे डर गए। मौके पर मेस में खाना बना रहा कुक डरकर भाग गया। वहीं इस घटना से हॉस्टल में दहशत फैल गई। इस घटना का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। मेस तक कैसे पहुंचा मगरमछ? इस घटना को लेकर हॉस्टल कर्मचारियों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर तकरीबन…

राजस्थान के कोटा से एक अजीब घटना सामने आई है। शहर के कोरल पार्क के एक बॉयज हॉस्टल में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब हॉस्टल की मेस में अचानक एक आदमखोर मगरमच्छ आ गया। जिसे देखकर किचन स्टाफ और पास के मौजूद बच्चे डर गए। मौके पर मेस में खाना बना रहा कुक डरकर भाग गया। वहीं इस घटना से हॉस्टल में दहशत फैल गई। इस घटना का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

मेस तक कैसे पहुंचा मगरमछ?

इस घटना को लेकर हॉस्टल कर्मचारियों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर तकरीबन 4 से 5 फीट लंबा एक मगरमच्छ हॉस्टल की मेस में घुस आया। मेस में खाना बना रहे कुक मगरमच्छ को देखते ही अपनी जान बचाकर वहां से भाग गए। मगरमछ घुसने के बाद से हॉस्टल में रह रहे छात्र डरे हुए हैं। वहीं सवाल है कि मगरमछ हॉस्टल में अचानक कैसे आया? इसका खुलासा वहां लगे CCTV से हुआ। CCTV फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि मगरमच्छ सीढ़ियों से होते हुए धीरे-धीरे मेस में पहुंच गया। इस घटना से मेस में अफरा-तफरी मच गई और लोग डर गए।

मगरमच्छ को किया गया रेस्क्यू

हालांकि, इस घटना के बारे में सुनते ही मौके पर काफी संख्या में बच्चे पहुंच गए, पहले तो कुछ छात्रों ने खुद ही मगरमच्छ को पकड़ने की कोशिश की लेकिन उनसे पकड़ा नहीं गया। इसके बाद हॉस्टल प्रशासन ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची और रेस्क्यू किया। वनकर्मी वीरेंद्र सिंह के अनुसार, वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित बाहर अपने कब्जे में ले लिया और बाद में उसे चंबल नदी में छोड़ दिया। इस घटना के बाद हॉस्टल के बच्चों ने राहत की सांस ली।

ALSO READ: India News Today Live: दिल्ली में जंतर-मंतर पर बवाल, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ प्रमुख अभिजीत दिपके पर फेंकी स्याही; VIDEO वायरल

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।