राजस्थान में टोंक जिले के मालपुरा में चौथे दिन शनिवार को कर्फ्यू में सुबह दस बजे से एक बजे तक तीन घंटे की ढील दी जायेगी।
जिला कलेक्टर के के शर्मा ने बताया कि इस दौरान आमजन अपने जरूरी सामान दूध, सब्जी एवं किराणे के सामान की खरीददारी कर सकेगे। उन्होंने बताया कि आज दी गयी दो घंटे की ढील के दौरान शांति रही तथा कहीं से किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
सूत्रों के अनुसार कस्बे में हालांकि शांति है लेकिन प्रशासन ने शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया हुआ है। गौरतलब है कि मंगलवार को मालपुरा में विजयादशमी पर यात्रा के दौरान पथराव के बाद उत्पन्न तनाव के कारण बुधवार को कर्फ्यू लगा दिया गया था।


Download Android App
Download iOS App



