1. कांग्रेस शासित राजस्थान की ताज़ा घटना में एक दलित की पीट-पीट कर की गई निर्मम हत्या की चर्चा व उसकी निन्दा पूरे देश भर में हुई किन्तु कांग्रेस का नेतृत्व न केवल खुद चुप ही रहा बल्कि अपने दलित नेताओं के भी बोलने पर पाबन्दी लगाकर उनकी जुबान बंद कर दी है, यह अति-दुःखद व शर्मनाक।
— Mayawati (@Mayawati) October 12, 2021
बीएसपी प्रमुख ने कहा कि पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरण जीत सिंह चन्नी और गुजरात के इनके नए नेता द्वारा भी दोहरा मापदण्ड अपनाते हुए अभी तक अपनी जुबान बंद रखना कितना उचित है ? उन्होंने कहा कि राजस्थान के इस हत्याकांड के सम्बंध में तीन दिन बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिससे पीड़ित परिवार को सरकार से न्याय मिलने की संभावना कम ही लगती है। अत: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की तरह ही इस मामले का भी सुप्रीम कोर्ट अगर स्वत: संज्ञान ले तो बेहतर होगा।


Download Android App
Download iOS App



