राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट ने राज्य सरकार पर किसानों से वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि कांग्रेस किसानों का कर्ज माफ कराने के लिए आंदोलन करेगी।
नागौर पहुंचने के बाद श्री पायलट ने बताया कि किसानों के कर्ज माफ करने के मामले में सरकार पीछे हट रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की उत्तरप्रदेश तथा महाराष्ट्र सरकारों के साथ कांग्रेस की पंजाब तथा कर्नाटक सरकारों ने किसानों के कर्जे माफ किए हैं लेकिन राजस्थान सरकार यह नहीं चाहती।
उन्होंने कहा कि राज्य में किसानों की हालत काफी खराब है तथा कई किसान आत्महत्या कर चुके हैं। श्री पायलट ने चेतावनी दी कि सरकार ने किसानों के कर्जे माफ नहीं किए तो कांग्रेस आंदोलन चलायेगी।
राज्य में दो लोकसभा एवं एक विधानसभा उपचुनाव की चर्चा करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि जनता के असंतोष को देखते हुए मतदाता भाजपा के खिलाफ मतदान कर कांग्रेस को जितायेंगे। श्री पायलट ने कहा कि अजमेर लोकसभा उपचुनाव में उम्मीदवार का चुनाव आला कमान द्वारा किया जायेगा।


Download Android App
Download iOS App



