दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेस को लेकर नितिन गड़करी का बड़ा बयान आया है। केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने आज यहां कहा कि दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेस ग्रीन वे का काम जल्दी ही शुरु होगा तथा जयपुर में रिंग रोड़ परियोजना एक साल में पूरी हो जाएगी।
गड़करी ने परवन सिंचाई परियोजना का शिलान्यास करने के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर तथा राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को यह परियोजना दिखाने के बाद भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही शुरु हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेस ग्रीन वे बनने के बाद आने जाने में डेढ़ से दो घंटे ही लगेगें।
उन्होंने बताया कि जयपुर की रिंग रोड़ परियोजना का काम भी एक वर्ष में पूरा हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि अब ऐसी सड़के बनायी जा रही है जो तीन पीढ़ तक भी नहीं टूटेगी। इनमें कोई खड्ड नहीं बनेगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान में दो लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की सड़कें बनाई जा रही है।
गडकरी ने कहा कि किसानों को बायो फर्टीलाइजर का उपयोग करना चाहिए जिससे उनकी आय बढ़ेगी।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



