भारतीय जनता पार्टी के विधायक वासुदेव देवनानी ने सोमवार को कहा कि उन्होंने अजमेर में तारागढ़ किले के जीर्णोद्धार और संरक्षण के लिए केंद्रीय सहायता मांगी है।
अजमेर की पहचान है तारागढ़ किला
देवनानी ने कहा कि तारागढ़ किला अजमेर की पहचान है और सम्राट पृथ्वीराज चौहान के गौरवशाली इतिहास को दर्शाता है। अजमेर (उत्तर) से विधायक ने हाल में केंद्रीय कला और संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से मुलाकात की थी और इस संबंध मांग उठाई थी।
जाने कब और किसने बनवाया था किला
उन्होंने कहा कि किले की सुरक्षा के लिए विशेष बजट आवंटित करने की मांग के साथ ही आवश्यक दस्तावेज और पत्र मंत्री को सौंपे गए हैं। तारागढ़ किला आठवीं शताब्दी में अजयराज चौहान द्वारा अजमेर में एक खड़ी पहाड़ी पर बनाया गया था।
देवनानी ने केंद्रीय मंत्री से अजमेर में विज्ञान पार्क के निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर करने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा, विज्ञान पार्क परियोजना भाजपा सरकार के समय 2017 में शुरू हुई थी, लेकिन वर्तमान कांग्रेस सरकार ने इसे लंबे समय से लटकाए रखा है


Download Android App
Download iOS App



