राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बताया है कि रविवार शाम को फोन पर बात होने के बाद यूक्रेन के कीव में भारतीय दूतावास के डिफेंस अटैची कोमोडोर संजय देशमुख ने वहां फंसे विद्यार्थियों से मुलाकात की।
श्री गहलोत ने आज सोशल मीडिया के जरिए बताया कि उन्होंने अवगत करवाया कि युद्ध के कारण परिवहन व्यवस्था बिगड़ हुई है इसलिए इन विद्यार्थियों को निकालने में अतिरिक्त समय लग रहा है। उन्होंने बताया कि भारतीय दूतावास जल्द से जल्द सभी विद्यार्थियों को वहां से निकालने का प्रयास कर रहा है। इसके लिए ट्रेन के इंतजाम भी किए जा रहे हैं। मैं आशा करता हूं कि हमारे सभी भारतीय सुरक्षित देश वापस लौट आएंगे।
मुख्यमंत्री ने बताया कि रविवार देर रात यूक्रेन के खारकीव में फंसे अजमेर के श्री किशोर गुरनानी से भी उनकी फोन पर बात हुई। उन्होंने बताया कि सीमावर्ती इलाका होने के कारण वहां परिस्थितियां थोड़ जटिल हैं पर वो अपने परिवार के साथ सकुशल हैं। आशा करता हूं कि श्री किशोर सपरिवार जल्दी ही भारत सुरक्षित लौटेंगे।


Download Android App
Download iOS App



