ये मामला राजस्थान के राजसमंद जिले का है जहां देवगढ थाना पुलिस ने दो बच्चों की पिटाई का वीडियो बनाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है । आरोपी बच्चों के चाचा हैं।
देवगढ थाना पुलिस ने आज बताया कि घटना का वीडियो बनाने वाले बन्ना सिंह को कल रात गिरफ्तार किया गया । पुलिस बच्चों पर बेरहमी करने वाले पिता चैन सिंह और बन्ना सिंह से पूछताछ कर रही है।
गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर कल एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें फूकिया धड गांव निवासी चैन सिंह रावत (32) अपने पांच साल के बेटे ललित को रस्सी से बांध कर लटकाते हुए और बच्ची पूजा (3) को पैर और छडी से पिटाई करता नजर आ रहा है।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अख़बार।


Download Android App
Download iOS App



