राज्य के अजमेर लोकसभा उपचुनाव के तहत सांसद दुष्यंत सिंह ने केकड़ विधानसभा क्षेत्र में सघन जनसंपर्क कर भाजपा उम्मीदवार रामस्वरुप लांबा को विजयी बनाने की अपील की।
दुष्यंत सिंह ने आज केकड़ में एक जनसभा में कार्यकर्ताओं को युद्ध स्तर पर चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वे जनता को कांग्रेस के दुष्प्रचार से सतर्क करें।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी कल प्रात: दस बजे केकड़ विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के साथ कार्यकर्ताओं की बैठक भी लेंगी।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



