रीट पेपर लीक मामले में ED की जांच तेज, रिटायर प्रोफेसर को किया गिरफ्तार

Summary :

ED ने राजस्थान में शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) रीट पेपर लीक मामले में जांच तेज करते हुए एक रिटायर सहायक प्रोफेसर को गिरफ्तार किया है, एजेंसी ने गुरुवार को यह जानकारी दी है। ED की जांच में पता चला है कि प्रदीप पाराशर को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा REET, 2021 आयोजित करने के लिए जिला स्तरीय समिति के जिला समन्वयक के रूप में नियुक्त किया गया था, जिसे 26 सितंबर, 2021 को राजस्थान में विभिन्न स्थानों पर विभाग द्वारा आयोजित किया जाना था। ED ने कहा कि पाराशर ने बिना किसी वैध आदेश के एक सहायक राम कृपाल…

ED ने राजस्थान में शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) रीट पेपर लीक मामले में जांच तेज करते हुए एक रिटायर सहायक प्रोफेसर को गिरफ्तार किया है, एजेंसी ने गुरुवार को यह जानकारी दी है। ED की जांच में पता चला है कि प्रदीप पाराशर को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा REET, 2021 आयोजित करने के लिए जिला स्तरीय समिति के जिला समन्वयक के रूप में नियुक्त किया गया था, जिसे 26 सितंबर, 2021 को राजस्थान में विभिन्न स्थानों पर विभाग द्वारा आयोजित किया जाना था। ED ने कहा कि पाराशर ने बिना किसी वैध आदेश के एक सहायक राम कृपाल मीना को नियुक्त किया था जिसे शिक्षा संकुल, जयपुर के स्ट्रांग रूम में अनधिकृत पहुंच दी गई थी, जहां REET 2021 का प्रश्न पत्र संग्रहीत किया गया था।

  • रीट पेपर लीक मामले में ED की जांच तेज, रिटायर प्रोफेसर को किया गिरफ्तार
  • ED ने REET पेपर लीक मामले में जांच तेज कर दी है
  • मामले में एक रिटायर सहायक प्रोफेसर को गिरफ्तार किया गया है

ED ने पाराशर को किया था गिरफ्तार



राम कृपाल मीना ने डॉ. प्रदीप पाराशर के साथ मिलकर 24 सितंबर, 2021 की रात को शिक्षा संकुल, जयपुर से सुनियोजित तरीके से प्रश्नपत्र चुराया और चोरी किए गए प्रश्नपत्र को अन्य आरोपियों को वितरित किया तथा बदले में भारी धन अर्जित किया। ED के जयपुर जोनल कार्यालय ने पाराशर को 10 जुलाई को धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया। पाराशर को जयपुर में एक विशेष PMLA अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने ED को उसकी तीन दिन की हिरासत प्रदान की।

ED ने विभिन्न धाराओं के आधार पर जांच शुरू की



ED ने पाराशर और अन्य संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता 1860 की विभिन्न धाराओं के तहत राजस्थान पुलिस द्वारा दर्ज और दायर प्रथम सूचना रिपोर्ट और आरोप-पत्र के आधार पर जांच शुरू की। ईडी ने इससे पहले 5 जून 2023, 20 जून 2023, 7 अगस्त 2023, 17 अक्टूबर 2023 और 26 अक्टूबर 2023 को आरोपी व्यक्तियों के कुल 32 परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया था, जिसके परिणामस्वरूप आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड बरामद हुए और भारी मात्रा में नकदी जब्त की गई थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News