जयपुर : राजस्थान के दौसा जिले के बांदीकुई थाना क्षेत्र के बिवाई रेल खंड पर आज एक वृद्ध का शव रेल पटरी पर क्षत विक्षत अवस्था में बरामद हुआ। राजकीय रेलवे पुलिस के अनुसार आज सवेरे रेल की पटरियों पर मोहन लाल (65) का शव क्षत विक्षत हालत में पड़ा मिला। पुलिस के अनुसार वृद्ध कैंसर से पीड़ति था और लम्बे समय से बीमार चल रहा था। पुलिस ने आशंका व्यक्त की कि वृद्ध ने बीमारी के कारण रेल के आगे कूद कर आत्महत्या की हो। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है।
– वार्ता


Download Android App
Download iOS App



