भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के एक दल ने राजसमंद जिले में बिजली वितरण निगम के एक सहायक (हेल्पर) को गुरुवार को 4500 रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ब्यूरो सूत्रों ने बताया कि विद्युत वितरण कंपनी के सहायक अभियंता कार्यालय आमेट में कार्यरत हेल्पर रोशनलाल को 4500 रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है।
सोनिया गांधी की ओर से बुलाई गई विपक्ष की बैठक का बहिष्कार करेंगी ममता बनर्जी
परिवादी किशन सिंह ने शिकायत की उसके बाड़े व जमीन के ऊपर से गुजर रही बिजली के ढीले तारों को कसने के काम के लिए हेल्पर रोशन लाल ने रिश्वत मांगी थी। ब्यूरो की टीम ने शिकायत का सत्यापन करवा कर गुरुवार को आरोपी हेल्पर को पकड़ लिया और रिश्वत की राशि उसकी जेब से बरामद की। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



