राजस्थान में जोधपुर जिले में सेना के दो हेलीकॉप्टरों की आज की इमरजैंसी लैंडिंग कराई गई। आपको बता दे कि हेलिकॉप्टर में कोई तकनीकी ख़ामी आ गयी थी। जिसके चलते हेलिकॉप्टर की इमरजैंसी लैंडिंग करनी पड़ी। ये दोनों जोधपुर से जैसलमेर जा रहे थे।
इसलिए आनन-फानन में बालेसर कोर्ट के पास मैदान में हेलिकॉप्टर को उतारा गया। सेना का ये हेलिकॉप्टर जोधपुर से जैसलमेर जा रहा था। इसके पीछे एक और हेलिकॉप्टर था उसे भी उतारा गया सेना की टीम जांच के लिए आ गयी है। बता दे कि किसी को भी इस दौरान कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
खबरों के मुताबिक सभी लोग सुरक्षित बताए गए। मगर जैसे ही वे खेल मैदान में उतरे, तो वहां भीड़ जमा हो गई। सेना के अधिकारियों ने इस बाबत लोगों को समझाया। फिर वे दोनों हेलीकॉप्टर अपने साथ ले गए।


Download Android App
Download iOS App



