राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत सोमवार को विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम, 1999 (फेमा) के तहत एक मामले में पूछताछ के लिए ईडी के सामने पेश हुए। दिल्ली में ईडी के सामने पेश होने के बाद राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वैभव गहलोत ने कहा कि न तो उन्होंने और न ही उनके परिवार ने कोई विदेशी लेनदेन किया है।
वैभव ने आरोपों को किया खारिज
वैभव ने कहा, ईडी ने फेमा मामले के सिलसिले में समन भेजा था। मैंने उनसे कहा कि हमारा फेमा से कोई लेना-देना नहीं है। मेरे परिवार और मैंने कोई विदेशी लेनदेन नहीं किया है, उन्होंने मुझे एक घंटे बाद फिर से पेश होने के लिए कहा है। गहलोत ने ईडी कार्यालय के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ईडी ने फेमा के प्रावधानों के तहत वैभव गहलोत को दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय में मामले के जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए समन जारी किया था। ये समन राजस्थान स्थित आतिथ्य समूह ट्राइटन होटल्स एंड रिसॉर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ हाल ही में ईडी की छापेमारी से जुड़े हैं।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



