राजस्थान में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। राज्य में मरीजों की संक्रमितों की संख्या रोजाना बढ़ोतरी हो रही है। राजस्थान में कोरोना संक्रमण के 365 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों का आंकड़ा 40 हजार को पार करके कुल 40 हजार 145 पर पहुंच गया, वहीं नौ और संक्रमितों की मौत होने से मृतकों की संख्या भी बढ़कर 663 हो गई है।
चिकित्सा विभाग की सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार नये मामलों में सर्वाधिक 108 मामले कोटा में आये हैं जबकि अजमेर में 50, टोंक में पांच, बीकानेर में 42, बारां में चार, झुंझुनू में छह, हनुमानगढ़ में दो, सवाई माधोपुर में चार, बांसवाड़ा में पांच, अलवर में 48, झालावाड़ में नौ सामने आये।
भीलवाड़ा में 21, डूंगरपुर में दो, जयपुर में 42, दौसा में दौ और चित्ताैगढ़ में 15 मामले सामने आये। राज्य में अब तक 14 लाख 73 हजार 098 सैंपल लिये गये इनमें 40 हजार 145 पोजिटिव, 14 लाख 29 हजार 523 निगेटिव हैं जबकि 11097 एक्टिव मामले हैं। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण राज्यभर में कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।


Download Android App
Download iOS App



