जयपुर : राजस्थान के जोधपुर जिले में आज राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की चलती बस में अचानक आग लग गयी हालांकि इसमें कोई जन हानि नहीं हुयी।
पुलिस के मुताबिक राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की फलौदी से अहमदाबाद जा रही एक बस में अचानक आग लग गयी जिससे बस में सवार यात्रियों में अफरा तफरी मच गयी।
इसी अफरा तफरी में यात्रियों में बस से बाहर निकलने की होड़ मच गयी। बस में लगी आग को देखते हुये चालक ने बस को तत्काल रोक कर यात्रियों को बाहर निकाला।
सूत्रों से बताया जाता है कि जोधपुर जिले के देचू थाना क्षेत्र के कनोडिया गांव के निकट बस में आग लगते देख चालक ने सुझबूझ दिखाते हुये बस को रोक दिया। बस में आग लगते देख वहां भीड़ एकत्रित हो गयी और दमकल को सूचना दी, लेकिन जब तक दमकल पहुंची तब तक पूरी बस कबाड़ में तब्दील हो चुकी थी।
चालक के मुताबिक आग इंजन में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


Download Android App
Download iOS App



