राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार को संस्थागत बना देने एवं बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस सरकार बदले की भावना से कोई काम नहीं करेगी और प्रदेश में विकास को आगे बढायेंगी।
अशोक गहलोत आज यहां घंटाघर में धन्यवाद जनसभा में बोल रहे थे। उन्होंने विधानसभा चुनाव में साथ निभाने के लिए जनता का आभार जताते हुए कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार किसी बदले की भावना से कोई काम नहीं कर रही हैं और वह गरीब, आदिवासी, युवाओं सहित सभी वर्ग का ध्यान रखते हुए काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने पांच साल के शासन में जोधपुर की उपेक्षा की और यहां कोई काम नहीं कराया इसके लिए वह चिंतित रहते थे।
चुनाव में किये वादे भूल गए हैं प्रधानमंत्री
उन्होंने कहा कि इससे पहले वह दो बार मुख्यमंत्री बन गये, इस कारण श्रीमती राजे ने जोधपुर की उपेक्षा की और बदले की भावना के साथ काम किया। उन्होंने आरोप लगाया कि जोधपुर के नेताओं को षडयंत्र कर फंसाया गया। उन्होंने कहा कि रिफाइनरी सहित कई काम नहीं कराये गये जबकि मैंने मुख्यमंत्री रहते कई काम कराये गये जो उदाहरण बने। उन्होंने कहा कि श्रीमती राजे ने पांच वर्ष लापरवाही के साथ काम किया और भ्रष्टाचार को संस्थागत बना दिया था। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश में तीन लाख करोड़ रुपए का कर्ज छोड़कर गई हैं।
उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर भाजपा ने जनता को धोखा दिया हैं। उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि वह जिन्दगी में कभी गलत काम नहीं करेंगे और जनता के विश्वास से विकास का काम किया हैं और प्रदेश में विकास को आगे बढाया जायेगा। उन्होंने पूर्ववर्ती राज्य सरकार पर कांग्रेस सरकार की योजनाओं को कमजोर करने का आरोप भी लगाया।
राजस्थान में अगले 24 घंटे के दौरान ओलावृष्टि तथा गरज के साथ बारिश होने के आसार
अशोक गहलोत ने कहा कि उनकी कांग्रेस सरकार को अभी सवा महीना हुआ है और उसने जनता के हित में कई फैसले किये हैं। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के कर्ज माफी पर गंभीरता से काम कर रही है और जल्द ही बेरोजगारों को भत्ता देने का काम भी किया जायेगा। उन्होंने कहा कि बीपीएल लोगों को एक रुपए किलो गेंहू भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि जनता से किये वायदे पूरे किये जायेंगे।
उन्होंने केन्द्र की मोदी सरकार पर भी चुनाव के समय जनता से किये वायदे पूरे नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोग एक दूसरे को पूछते ही रहे कि उनके खाते में पन्द्रह लाख रुपए आयेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुक्त की बात की जा रही है जबकि कांग्रेस को मुक्त करने वाले खुद मुक्त हो जायेंगे।


Download Android App
Download iOS App



