जयपुर : राजस्थान में चुरू जिले के रतननगर थाना क्षेत्र में आज तेज रफ्तार इनोवा के पलट जाने से उसमें सवार चार लोगों की मृत्यु हो गयी तथा सात अन्य घायल हो गये। दुर्घटना में घायल हुये सभी सातों को चुरू के डीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां चिकित्सकों के अनुसार इनमें से तीन की हालत गंभीर बतायी जाती है।
हादसे के बाद वहां चीख पुकार मच गयी और मौके पर पहुंचे राहगीरों ने बडी मशक्कत के बाद घायलों को वाहन से बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार अपराह्न साढे चार बजे के करीब इनोवा गाडी चुरू की ओर आ रही थी तभी बावन बायपास पर मोड पर अंसतुलित होकर पलट गयी।
इस हादसे में मदन लाल, हरनाम, नत्थुराम और केवल की मौके पर ही मृत्यु हो गयी तथा सुरेन्द्र, दलीप, संपत, कपिल, रामस्वरूप, सुनील एवं संदीप बुरी तरह से घायल हो गये। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये स्थानीय अस्पताल में रखवाया है।


Download Android App
Download iOS App



