गडकरी 14 जुलाई को जाएंगे राजस्थान दौरे पर

Summary :

NULL

जयपुर : केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 14 जुलाई को राजस्थान आ रहे है। केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी चौदह जुलाई को एक दिवसीय दौरे पर उदयपुर आएंगे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार श्री गडकरी 14 जुलाई को अपराह्न दो बजकर 45 मिनट पर उदयपुर पहुंचेंगे जहां साढ़े तीन बजे 212वीं आईआरसी काउंसिल की बैठक के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे।
इसके बाद श्री गडकरी सायं सवा पांच बजे इकोनोमिक ग्रोथ ऑफ राजस्थान विद डवलपमेंट ऑफ रोड्स एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर पर आयोजित बैठक में शामिल होंगे तथा शाम सात बजकर 25 मिनट पर उदयपुर हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Desk Team