देशभर में महिलाओं पर अत्याचार और रेप की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला राजस्थान के भिवाड़ी का है जहां पांच लोगों ने मिलकर एक महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया हैं। पुलिस ने पांचों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और आगे की पूछताछ में जुट गई हैं।
दरअसल, यह पूरा मामला राजस्थान के भिवाड़ी जिले के अलवर शहर का है जहां दिल्ली से राजस्थान आए पांच दोस्तों ने एक महिला उनके लिए एक इवेंट आयोजित करने का झासा देकर पहले तो धोखे से अलवर बुलाया। और जिसके बाद उसके साथ गैंगरेप किया है
पुलिस ने महिला को होटल के कमरे से रेस्क्यू किया जहां वो ड्रग्स के प्रभाव में थी। भिवाड़ी के डिप्टी एसपी सिद्धांत शर्मा ने कहा कि होटल से पांच युवकों को हिरासत में लिया गया है। संदिग्धों की पहचान विकास जिंदल(38), राकेश(39), संजय गर्ग(32), विशू(41) और संदीप(31) के रूप में हुई है।
सिद्धांत शर्मा ने बताया कि एक आरोपी महिली से दिल्ली की एक पार्टी में मिला था। जहां उसने महिला से एक इवेंट के मामले में बात की। दूसरा आरोपी इवेंट के सिलसिले में महिला को भिवाड़ी लेकर आया। जहां होटल में महिला को आरोपियों ने ड्रिंक ऑफर की, जिसमें पहले से ही ड्रग्स था। इसके बाद महिला से गैंगरेप किया गया।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



