नूपुर शर्मा पर विवादित बयान देने वाले गौहर चिश्ती को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने गौहर चिश्ती को हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। चिश्ती को जयपुर हवाई अड़े से कड़ी सुरक्षा के बीच अजमेर लाया गया है। जहां उसे आज अदालत के सामने पेश किया जायेगा। चिश्ती ने अजमेर दरगाह पर कथित रूप से विवादित नारा ‘सर तन से जुदा’ लगाया था। जिसके बाद वह फरार हो गया। तब से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
अजमेर पुलिस के एसपी ने की प्रेस कांफ्रेंस
गौहर चिश्ती और उनके सहयोगी मुनव्वर को अजमेर के किशनगंज पुलिस स्टेशन ले जाया गया और आज सुबह अदालत में पेश किया जाएगा। चिश्ती को गिरफ्तार करने के बाद अजमेर पुलिस ने एक प्रेस कांफ्रेंस की। प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देते हुए अजमेर एसपी चूना राम जाट ने कहा कि मामले की अभी जांच चल रही है।उन्होंने कहा कि इसके बैंक खातों की जानकारी और इसके किस-किस के साथ और किन घटनाओं में संबंध हैं उसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने बताया कि कॉल डिटेल्स की भी जानकारी की जा रही है। गौहर चिश्ती हैदराबाद में करीब 1 जुलाई से था और इसने निज़ाम गेट से भड़काऊ भाषण दिया था जिसमें इसको गिरफ़्तार किया गया है।
नूपुर शर्मा के खिलाफ दिया था विवादित भाषण
बता दें कि अजमेर के दरगाह में 17 जून को एक जुलूस के दौरान असमाजिक तत्वों ने नूपुर शर्मा के खिलाफ विवादित भाषण दिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज़ कर 4 लोगों को गिरफ़्तार किया था।जिसके बाद मुख्य आरोपी गौहर चिश्ती फरार हो गया था। वहीं विवादित भाषण के बाद उदयपुर में 28 जून को नुपूर शर्मा का समर्थन करने पर कन्हैया लाल की गला काटकर हत्या की गई थी। ऐसी जानकारी मिल रही है कि NIA उदयपुर हत्याकांड मामले में भी इससे पूछताछ कर सकती है।


Download Android App
Download iOS App



