राजस्थान में उपचुनावों के परिणाम आने के बाद प्रदेश की सत्ता में बैठी सरकार गदगद महसूस कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर कहा कि राज्य सरकार अच्छा काम कर रही है और 2023 के आगामी विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत के साथ दोबारा कांग्रेस पार्टी की सरकार राजस्थान में बनेगी।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाताओं से बातचीत में डोटासरा ने वल्लभनगर और धरियावद उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर कहा कि ‘‘यह सीधा संदेश है कि सरकार की कोई विरोधी लहर नहीं है, लोकप्रियता बढ़ी है, हमारी सरकार अच्छा काम कर रही है और 2023 में भारी बहुमत के साथ दुबारा कांग्रेस पार्टी की सरकार राजस्थान में बनेगी।’’
वो एक बहुत बडा मुद्दा
यह पूछे जाने पर कि उपचुनाव में महंगाई का कितना असर मानते हैं, उन्होंने कहा कि मंहगाई, बेरोजगारी, विदेशनीति, किसानों की बात के अलावा राहुल गांधी ने पूरे देश में जिस तरीके से (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी और उनकी सरकार को एक्सपोज करने का काम किया है वो एक बहुत बडा मुद्दा, प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में बन चुका है। उन्होंने कहा मुद्दे से ज्यादा ताकत के साथ राहुल गांधी ने जिस प्रकार मोदी सरकार को एक्सपोज करने का काम किया उससे हमको बहुत बड़ी मदद मिली है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में सुशासन की जीत
डोटासरा ने कहा कि दोनों उपचुनाच में कांग्रेस पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। यह कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के मेहनत की जीत, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में सुशासन की जीत, और राहुल गांधी जिस प्रकार से मोदी सरकार को महंगाई, बेरोजगारी और अन्य मुद्दे पर उनको पूरे देश में एक्पोज किया है, उससे राजस्थान में महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दे को लोगों ने समझा है और उससे प्रभावित होकर ऐतिहासिक जीत दोनों उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी को दिलाई है और भाजपा को तीसरे और चौथे नंबर पर धकेलने का काम किया है।


Download Android App
Download iOS App



