राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पानी बचाओ, बिजली बचाओ, सबको पढ़ओ, बेटी बचाओं, वृक्ष लगाओं एवं नववर्ष के शुभकामना संदेश लिखी पतंगों का आज यहां विमोचन किया। श्री गहलोत ने जयपुर के बापू नगर स्थित स्वामी विवेकानन्द विद्या मन्दिर बालिका सीनियर सैकण्डरी विद्यालय के बालिकाओं द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर उनके आवास पर उन्हें भेंट की ये संदेश लिखी पतंगों का विमोचन किया।
विद्यालय व्यवस्थापक दिनेश कुमावत ने बताया कि इन पतंगों का वितरण सार्वजनिक स्थानों, कच्ची बस्ती एवं गरीब बच्चों को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने पतंगों के विमोचन के साथ ही बालिकाओं को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उनके द्वारा जनजागरुकता के लिए किए गए इस प्रयास की सराहना की हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुरीतियों का निवारण सकारात्मक जागरूकता से ही संभव हो सकता है।


Download Android App
Download iOS App



