दूध उत्पादकों को बोनस देने पर गहलोत का आभार

Summary :

उत्पादक संबल योजना के तहत दो रुपए प्रति लीटर बोनस देने के राज्य सरकार के आदेश का स्वागत करते हुए इसके लिए श्री गहलोत का आभार जताया।

राजस्थान के अजमेर डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने दूध उत्पादकों को दो रुपए प्रति लीटर बोनस देने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताया हैं। श्री चौधरी ने प्रदेश के लाखों दुग्ध उत्पादकों को मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना के तहत दो रुपए प्रति लीटर बोनस देने के राज्य सरकार के आदेश का स्वागत करते हुए इसके लिए श्री गहलोत का आभार जताया।

श्री चौधरी लंबे समय से दुग्ध उत्पादकों को अनुदान दिए जाने की मांग करते आए है। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने आरसीडीएफ को दूध सप्लाई करने वाले दुग्ध उत्पादकों को अनुदान दिए जाने के लिए सोमवार को आदेश जारी किए। यह अनुदान गत एक फरवरी से मिलेगा, जिसके लिए सरकार के वित्त विभाग ने अठारह करोड़ रुपए मंजूर किए है।

Desk Team