राजस्थान भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष मदनलाल सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा को प्रभावी एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराना पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है। श्री सैनी ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री की जनसभा का मकसद पूरे प्रदेश में एक बड़ संदेश देना तथा लक्ष्य को प्राप्ति की दिशा में कदम बढ़ना है।
प्रधानमंत्री की इतनी बड़ सभा से क्या संगठन क्या हासिल होगा इस सवाल के जवाब में श्री सैनी ने कहा कि इस तरह की सभाओं से पार्टी के जनाधार में वृद्धि होती है और ऐसी सभाओं तथा आयोजन का मकसद ही लक्ष्य की प्राप्ति करना होता है। उन्होंने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि हम चुनाव में पार्टी के तय 180 के लक्ष्य को सफलतापूर्वक प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने पुष्कर क्षेत्र में गौरव यात्रा समापन पर प्रधानमंत्री की उपस्थित से कार्यकर्ताओं में नई उर्जा का संचार होगा ऐसा विश्वास व्यक्त किया।
इससे पहले सैनी ने प्रधानमंत्री की सभा स्थल कायड़ विश्राम स्थली पर पूरी श्रद्धा के साथ भूमिपूजन किया और सभा की सफलता की कामना की। सैनी ने सर्जिकल स्ट्राइक के मौके पर अजमेर के बजरंगगढ़ चौराहे स्थित विजय स्मारक पर‘ पराक्रम पर्व‘ के तहत अपने श्रद्धा सुमन भी अर्पित किए। श्री सैनी के साथ धरोहर प्रोन्नति संरक्षण प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी, शहर अध्यक्ष अरविंद यादव आदि अनेक नेता मौजूद रहे।


Download Android App
Download iOS App



