ये मामला राजस्थान में अलवर जिले का है जहां आज राजगढ पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार कल देर रात एक व्यक्ति के मूनपुर पुलिया के पास अवैध तमंचा के साथ खड़ होने की सूचना पर पुलिस के मौके पर पहुंचने पर वह पुलिस को देखकर भागने लगा।
पुलिस के पीछा करने पर फायर कर भागने का प्रयास किया लेकिन घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
पुलिस ने बताया कि राजगढ़ थाना के हिस्ट्रीशीटर बद्री प्रसाद मीना के पास 315 बोर का एक देशी तमंचा जिसमें एक खाली कारतूस फंसा तथा एक कारतूस बरामद किया गया। बद्री प्रसाद के खिलाफ पूर्व में करीब दस मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कर जांच शुरू कर दी।


Download Android App
Download iOS App



