देश में सुरक्षा की लिहाजे से मोबाइल नम्बर को आधार कार्ड से लिंक कराने के अभियान के चलते अब अप्रवासी भारतीय लोग भी अपने परिचित के आधार कार्ड से अपने मोबाइल का नम्बर को जोड़ सकते हैं।
भारत संचार निगम के सहायक महाप्रबंधक के़के़ बरसर ने बताया कि अप्रवासी भारतीयों के आधार कार्ड नहीं होने से यह समस्या आ रही थी लेकिन अब वे अपने जानकर के आधार कार्ड से अपने मोबाइल नम्बर को जोड़ सकते है। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों द्वारा मोबाइल नम्बर के दुरूपयोग की शिकायत पर आधार कार्ड को अनिवार्य किया गया है।
BSNL के हैप्पी ऑफर की चर्चा करते हुये बरसर ने बताया कि 485 रूपये की योजना में रोमिंग काल के साथ 50 प्रतिशत अतिरिक्त डाटा और 43 प्रतिशत वैधता बढाई गई है। उन्होंने बताया कि ग्राहकों की संख्या के हिसाब से जयपुर में BSNL का चौथा स्थान है लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में और भी पीछे है।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।


Download Android App
Download iOS App



