राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ में रोडवेज की एक बस बिजली के तारों से टच हो गई। इसके बाद बस में करंट फैलने से दो लोगों की मौत हो गई। यह बस उधम सिंह चौक से नाहरांवाली मार्ग की ओर जा रही थी तभी यह कुछ ही दूरी पर यह हादसा हुआ। श्रीगंगानगर में किसान अपनी मांगों को लेकर पिछले कुछ दिनों से प्रदर्शन कर रह हैं और उन्होंने चक्काजाम कर रखा है।
जिसकी वजह से यहां बसें गलियों से होकर जाने को मजबूर हैं। जिस वक्त यह बस गलियों से गुजर रही थी, उसी वक्त यह बस हाईटेंशन वायर से टकरा गई, जिसके बाद बस में आग लग गई, हादसे में मरने वालों को राजस्थान सरकार ने 50-50 हजार रुपए देने का ऐलान किया है, साथ ही घायलों को 5-5 हजार रुपए देने का ऐलान किया है।
पुलिस ने बताया कि बस में सवार अन्य लोग समय रहते बस से उतर गए। बस से उतरे हुए लोगों को हल्का करंट लगा है। लेकिन वे झुलसने से बच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



