इनकम टैक्स ने आज राजस्थान की कोचिंग संस्थानों के डेढ़ दर्जन से अधिक ठिकानों पर सर्च अभियान के तहत एक साथ कार्यवाही की है।
इनकम टैक्स के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस कार्यवाही में राजस्थान के जयपुर और कोटा में एक नामी कोचिंग संस्थान सहित अन्य संस्थान भी शामिल है।
इनकम टैक्स की टीमों ने आज सुबह जयपुर और कोटा में 17 स्थानों तथा बैंगलोर में एक स्थान पर कार्यवाही की।
इनकम टैक्स की टीमें सवेरे छह बजे ही इन संस्थानों के कार्यालयों और संचालकों के आवास पर पहुंच गये। इनकम टैक्स की इस कार्यवाही में लगभग डेढ़ सौ से अधिक अधिकारी और कर्मचारी लगे हुये है।


Download Android App
Download iOS App



